Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

वीडियो कॉनफ्रेंसिंग के माध्यम से पीडित परिवार से मिले  कैबिनेट मंत्री राकेश सचान Picks

बिटिया को भेज कर परिवार को दिया आश्वसन

भोगनीपुर । विधानसभा भोगनीपुर के अन्तर्गत करियापुर  में सोमवार को एक व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत हो गयी थी । जिसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने अपनी बेटी राशी को पीडित परिवार के पास भेजा । राशी ने वहां पहुचकर परिवार की हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया । मंत्री राकेश सचान नें पीडित परिवार वीडियों कॉफ्रेंसिंग के माद्यम से जुड़कर उन्हें ढ़ाढस बधाया और सरकार की योजनाओं को दिलावाने का आश्वासन दिया । उन्होंनें मृतक  छोटे की यमुना नदी में डूबने के कारण असामयिक निधन को अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक  बताया ।

 

 

नगींना बांगर मे हेलो वीडियो कॉल से जुड़ कर लोगों की समस्या सुनी

उन्होंन अपनी  विधानसभा भोगनीपुर के नगीना बांगर क्षेत्र के नागरिकों से हेलो वीडियो कॉल के माध्यम से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना एवं उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए । इसी के साथ उन्होंने लोगो से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के ऊर्जा संरक्षण एवं अनावश्यक वाहन उपयोग को कम करने की अपील की । मंत्री ने डिजिटल माध्यम को अपनाते हुए वीडियो कॉल के जरिए सीधे जनता से जुड़कर उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में कार्य किया ।

Related to this topic: