Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अमरौधा इकाई ने ’मां भारती की जय’ विषय के साथ उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह से भेंट की । Picks

पुखरायां। आज दिन मंगलवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की अमरौधा कार्यकारिणी ने तहसील परिसर में SDM देवेंद्र सिंह सहित तहसील के अन्य अधिकारियों नायब तहसीलदार अभिनव चतुर्वेदी  , खंड शिक्षा अधिकारी ईश्वरकांत मिश्रा सहित तहसील के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का कैलेंडर भेंट किया।

 

 

संगठन मंत्री अभयदीप मिश्रा ने संगठन की रीति नीति का परिचय देते  हुए कहा कि संगठन के कैलेंडर की वर्ष 2026 का विषय ’स्वत्व का आधार लेकर , भारती की जय करें ’ रखा गया है तथा उन्होंने सभी से अमरौधा इकाई द्वारा प्रस्तावित आगामी कर्तव्य बोध उत्सव में कार्यकारिणी का आतिथ्य स्वीकार करने का आग्रह किया।

 

 

प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला ने किया।इस मौके पर उनके साथ संगठन के पदाधिकारी में  ब्लॉक अध्यक्ष नीरज गुप्ता, ब्लॉक उपाध्यक्ष योगेंद्र  त्रिवेदी, ब्लॉक महामंत्री नरेंद्र दोहरे, वरिष्ठउपाध्यक्ष जीत सिंह आदि लोग उपस्थित रहे ।

Related to this topic: