Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

बकरीद के मौके पर पुखरायां समेत सभी जगह अदा की गयी नमाज Picks

पुखरायां सहित कई जगह हुई बकरीद की नमाज

पुखरायां । जनपद कानपुर देहात में  बकरीद के मौके पर बकरीद की नमाज अदा की गयी । पुखरायां में नगर पालिका रोड़ स्थित ईदगाह में मौलाना दिलशाद रजा व हाफिज मोहम्मद मेहताब एवं अनीश राईन ने नमाज पढ़ाई ।  पुखरायां में दो शिफ्टों में नमाज पढ़ी गयी ।  

इसी के साथ अमरौधा में बड़ी ईदगाह व नूरी जामा मस्जिद में नमाज अदा की गयी । इस मौके पर नमाजियों ने एक दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी । अमरौधा स्थित नूरी मस्जिद में मौलाना इकबाल अहमद ने नमाज पढ़ाई । वहीं ईदगाह सीबू हाफिज ने नमाज पढाई । नमाजियों ने एक दूसरे को गले मिल का बकरीद की मुबारकबाद देते हुये सभी में भाई चारे और प्रेम की बात की ।

 

इस मौके पर चौकी इंचार्ज  अमरौधा अमित पोरवाल ने भी सभी को बकरीद की बधाई दी । इस मौके पर लेखपाल ज्ञानेश कुमार चेअरमैन प्रतिनिधि नासिर , अनस कुरैशी , साकिब ,नसीम ,तारिक , कासिम , इर्शाद , वसीम सहित अमरौधा के लोगों ने कुर्बानी के इस त्योहार को बड़े उत्साह से मनाया ।

Related to this topic: