Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

पीपलेश्वर मंदिर में भगवान शिव का रूद्राभिषेक Picks

 

भोगनीपुर में अधिवक्ता अनिल कुमार बाजपेई ने किया भगवान पीपलेश्वर महाराज का रुद्राभिषेक

 

पुखरायां । सावन के चौथे सोमवार को तहसील परिसर भोगनीपुर  स्थित पीपलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का रूद्राभिषेक  वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार बाजपेयी ने किया । इस मौके पर उसके साथ तहसील प्रांगड़ के अनेकों अधिवक्ताओं ने भगवान  शिव को जल ,दूध, दही , फूल , माला , बेलपत्र अर्पण किया । जिसमें आचार्य प्रबल द्विवेदी एवं अभयदीप मिश्र ने भगवान  शिव का पूजन करवाया ।

 

अधिकारियों और अधिवक्ताओंं ने लिया बढ़ चढ़ कर भाग

 इस मौके पर एसडीएम भोगनीपुर देवेंद्र सिंह , तहसीलदार जितेंद्र कुमार, नायबतहसीलदार हृदेश गुप्ता एवं नायब तहसीलदार सूर्य प्रकाश ने भगवान को बेलपत्र, फूल , माला अर्पित किए इसी के साथ उन्होंने भगवान की आरती गायी । इस मौके पर अधिवक्ता प्रेमस्वरूप शुक्ला,  अध्यक्ष अखिलेश यादव, बार एसोसिएशन भोगनीपुर महामंत्री अनादि मिश्र , पूर्व अध्यक्ष बलवंत सिंह यादव , पूर्व अध्यक्ष रामजन्म सिंह, शोभित मेहरोत्रा, शिवम शिव बाजपेई , देशदीपक मिश्र, शांतनु सचान , प्रदीप पाल , बीपी सिंह , संजय यादव , निर्वेश यादव ,जगभान निषाद , राघवेन्द्र सिंह यादव , एड.  आसिम खांन , फरजान खान , अनुराग यादव , अतर सिंह यादव , लक्ष्मीनारायण यादव ,  पवन प्रजापति, श्रेष्ठ मिश्र , प्रिशा  , लक्ष्मीनारायण , सहित कई भक्त उपस्थित रहे ।

Related to this topic: