Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

तहसील भोगनीपुर में लेखपालों की हड़ताल Picks

लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुये एसडीएम भोगनीपुर को सौंपा ज्ञापन 

पुखरायां  । तहसील परिसर भोगनीपुर में शनिवार को उ0प्र0लेखपाल संघ के पदाधिकारियों के आव्हान पर भोगनीपुर लेखपालों की हड़ताल हुई । शनिवार को भोगनीपुर लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुये एसडीएम भोगनीपुर देवेन्द्र सिंह को ज्ञापन सौपा । लेखपाल संघ भोगनीपुर के महामंत्री पंकज शुक्ला ने बताया कि अयोध्या को सोहावल तहसील में लेखपाल उत्कर्षदीप को एसीओ/विजिलेंस अधिकारियों ने गलत तरह से फसायां जा रहा है । उन्होंने बताया कि लेखपालों की मांग है कि ट्रैप कार्यवाही से पूर्व अनिवार्य जांच एवं फर्जी /दुर्भावनापूर्ण ट्रैप पर रोक लगायी जाये ।

 

लेखपालो ने ट्रैप कार्यवाही से पूर्व जांच की अनिवार्यता को अहम मुद्दा बनाया

इसी के साथ उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार निवारण संगठन /विजीलेंस विभाग को ट्रैप कार्यवाही  के संबन्ध में स्पष्ट,पारदर्शी एवं जवाबदेह दिशा -निर्देश जारी करने की मांग की । इस मौके पर तहसील अध्यक्ष रविकरन सिंह , महामंत्री पंकज शुक्ला , वरिष्ट उपाध्यक्ष प्रान्शी कटियार , कनिष्ट उपाध्यक्ष शिवम निगम , कपिल उपाध्याय (संगठन मंत्री), अनुज कुमार(कोषाध्यक्ष ) एकता सिंह , ज्ञानेश कुमार, प्रवीण शुक्ला , नवनीत सचान , आशीष कुमार सहित कई लेखपाल मौजूद रहे । 

Related to this topic: