Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने  करियापुर पहुंच कर पीडित परिवार को दी सांत्वना Picks

पीड़ित परिवार से मिले कैबिनेट मंत्री राकेश सचान

भोगनीपुर । अभी हाल में ही सोमवार और मंगलवार  को  करियापुर में हुई दुखद घटना में सांत्वना देने कैबिनेट मंत्री राकेश सचान पहुंचे । पूर्व में सोमवार को  यमुना नदी में डूबे छोटे(मृतक) के परिवार से  मिलें, उन्होंने परिवार को विश्वास दिलाया कि हर परिस्थिति में आपका सहयोग करूंगा ।  उसके दूसरे दिन मंगलवार  को करियापुर के आंधी पानी से एक पेड़ के टूटने से एक बच्चे की दबकर  मौत हो गयी थी । मृतक प्रशांत  के परिवारीजनों के बीच पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की । कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने पीड़ित परिवारो को दैवीय आपदा के 4 - 4 लाख रूपये दिये ।

 

 

क्षेत्रीय लेखपाल अभिषेक भांती ने सौंपी परिवार की खतौनी 

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने उसी समय मृतक छोटे के परिवार को खतौनी दी । उसमें उनके परिवार की 14 खतौनी थी ।  जिसको क्षेत्रीय लेखपाल अभिषेक भांती ने उनके छ वारिसों के नाम वरासत करके  खतौनी परिवार को सौंप दी । करियापुर की मंगलवार की घटना में प्रशांत की मौत के साथ एक बच्चा घायल हो गया । प्रांशु निषाद पुत्र राम अवतार निषाद  उसमें घायल हो जाने से चोटिल हो गया था । जिसका मंत्री ने हालचाल लिया ।  उन्होंने इस घटना को बहुत ही दर्दनाक बताया । उनके साथ एसडीएम भोगनीपुर देवेन्द्र सिंह , एसएसआई सुमन दीक्षित , अमरौधा चौकी इंचार्ज अमित पोरवाल , लेखपाल अभिषेक भांति सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Related to this topic: