Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

इग्नू के 40 वे स्थापना दिवस पर क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ में कार्यक्रम का आयोजन Picks

 

पुखरायां । जनपद कानपुर देहात स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू के समन्वयक डॉ पर्वत सिंह ने बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के 40वें स्थापना दिवस पर इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ सहित इग्नू मुख्यालय नई दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित किए गए । इग्नू मैदान गढ़ी नई दिल्ली में मुख्य अतिथि आचार्य पीटर स्कॉट, अध्यक्ष एवं सीईओ,कॉमनवेल्थ आफ लर्निंग (सीओएल) वैंकूवर, कनाडा ने स्थापना दिवस पर अपना संबोधन दिया ।

इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ ने अपने प्रांगण में 40वे स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय केंद्र के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित हुए। कार्यक्रम का आरंभ करते हुए वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ अनिल कुमार मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य उच्च शिक्षा को समाज के सभी सुविधा वंचित वर्गों तक पहुंचना है, और क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ 40 वर्षों से विश्वविद्यालय के उद्देश्य को सार्थक करने का पूरा प्रयास कर रहा है। डॉ मिश्रा ने बताया कि क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के अंतर्गत आने वाले 32 जिलों में स्थित अध्ययन केंद्रों पर इग्नू के छात्रों को डिजिटल एवं ऑफलाइन मॉड से विद्यार्थी सहायता प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है ताकि इग्नू के जन-जन के विश्वविद्यालय होने के उद्देश्य को सार्थक किया जा सके।

       अध्ययन केंद्र 27 211 में इग्नू के 40 में स्थापना दिवस पर प्राचार्य डॉ हरीश कुमार सिंह ने कहा कि इग्नू उन लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है जो रेगुलर कक्षाएं अटेंड कर पाने में सक्षम नहीं है, इग्नू का स्टडी मटेरियल गुणवत्ता युक्त है, जो कंपटीशन एग्जाम में बड़ा सार्थक साबित होता है। अध्ययन केंद्र समन्वयक डॉ पर्वत सिंह ने इग्नू की स्थापना दिवस पर सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रोफेसर उमा कांजीलाल, माननीय कुलपति, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के साथ ही विश्वविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Related to this topic: