Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पाले में विश्व-कप की ट्राफी Picks

महिला भारतीय क्रिकेट टीम नें इतिहास में एक बार भी अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिख दिया है और दुनिया में फिर से भारत का नाम रौशन किया है , महिला विश्व  कप के इतिहास में भारत चौथा देश बना , भारत को यह उपलब्धी हासिल करने में 52 वर्षो के संघर्षों के बाद  दक्षिण अप्रीका के विरूद्ध 52 रनों से फाइनल में जीत की यह उपलब्धी हासिल करने वाली पहली महिला कप्तान हरमन प्रीत कौर बनी जो विश्व कप में पहली बार  कप्तानी कर रही है,

इस जीत में अहम योगदान शैफाली वर्मा व दीप्ती शर्मा के ना सिर्फ बल्लेबाजी बल्की गेंदबाजी के साथ अहम योगदान दिया । इस जीत की खुशी पर  भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोंदी ने भी सोशल मीडियां एक्स पर भी पोस्ट की बधाई दी , सचिन तेन्दुल्कर ने भी एक्स पर पोस्ट कर   एवं देश के अनेक लोगों ने देश की बेटियों को बधाई दी ।   

महिला विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट -2025 के फाइनल मुकाबले में हिन्दुस्तानी बेटियों ने दक्षिण अफ्रीका टीम को 52 रनों से हराकर पहली बार विश्व चैंपियन बनीं। हिन्दुस्तानी बेटियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 298 रनों का लक्ष्य रखा, 299 रनों का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका महिला टीम सिर्फ 246 रन ही बना सकी ।

इस विश्व कप ट्रॉफी में जीतने वाली टीम को बी.सी.सी.आई के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने भी देश की बेटियो के लिये  51 करोड़ रूपये का रिवार्ड भी अनाउंस किया है जिससे देश की बेटियों का उत्साह बढ़ाया जा सके । 

 

फोटो क्रेडिट -you yube

Related to this topic: