Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कानपुर देहात में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन Picks

दिनांक -17/09/2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद कानपुर देहात में भी  स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान एवं आठवां राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा धार, मध्य प्रदेश से वीडियो कॉनफ्रेन्सिंग से किया गया,

 

 

जिसके सजीव प्रसारण को मेडिकल कॉलेज/जिला चिकित्सालय अकबरपुर जनपुर देहात  में अकबरपुर लोकसभा सीट से  सांसद श्री देवेंद्र सिंह भोले, जिलाधिकारी कानपुर देहात कपिल सिंह द्वारा अन्य  जनप्रतिनिधियों,  में पूर्व जिलाध्यक्ष कानपुर देहात राजेश तिवारी , एवं संबंधित अधिकारियों/स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति में देखा एवं सुना गया , इसके  साथ ही सांसद देवेन्द्र सिंह भोले के  द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर व रक्तदान शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया गया । जिसमें उनके साथ कानपुर देहात के भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यकर्ता एवं पार्टी के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे ।

 

वही भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात  युवा मोर्चा के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर  जिला अस्पताल कानपुर देहात की बिडिल्ड़ में  आयोजन किया गया , जिमसे भारती जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री  एम.एल.सी. अनूप गुप्ता  , जिलाध्यक्ष रेणुका सचान , युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष परवेश कटियार , युवामोर्चा जिला उपाध्यक्ष त्रिपुरेश त्रिपाठी , जागेन्द्र यादव सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहें । इस रक्तदान शिविर के माध्यम से युवाओं ने समाज सेवा और मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई ।  

Related to this topic: