Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

नगर पंचायत अमरौधा में निकाला गया गणेश भगवान की विशर्जन यात्रा Ganesh Picks



गतवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर पंचायत अमरौधा जनपद कानपुर देहात  के ज्वाला मंदिर में इस वर्ष भी गणेश भगवान की प्रतिमा की स्थापना की गयी जिसका आज नगर पंचायत अमरौधा के जनमानस की सहभागिता से भगवान गणेश की प्रतिमा का विषर्जन किया गया जिसमें प्रशासन की तरफ से सुरक्षा और अन्य चीजों को दृष्टिगत रखते हुये उपजिलाधिकारी भोगनीपुर देवेन्द्र सिंह  के निर्देशन के अनुसार वहां पर उन्होने क्षेत्रीय लेखपाल ज्ञानेश कुमार ने अपनी मौजूदगी  सरकार की मंशा के अनुरूप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुये वहां की व्यवस्था को देखा और अपनी मौजूदगी में नगर भ्रमण कर सभी से इस जन सहभागिता के सहयोग के लिये प्रेरित करते हुये, लोगो से अपील की अपनी आस्था को सकारात्मक ऊर्जा के लिये लगाने कहा जिससे कि इस महत्वपूर्ण कार्य का अच्छे तरह से समापन किया जा सके ।

वहीं लेखपाल ज्ञानेश कुमार के द्वारा लोगो से भगवान गणेश जी आदर्शो को मान कर जैसे भगवान गणेश जी ने अपने माता पार्वती एवं पिता महादेव को ही सब कुछ मानते हुये, उनकी परीक्रमा की थी , इसलिये हम सभी को भी अपने माता –पिता की आज्ञा मानकर उन्हे ही अपने जीवन में उतार कर उनको अपने जीवन में जो खुशियां दे सकते है, वह हमें उन्हे देनी चाहिये , और जीवन भर उनकी सेवा करनी चाहिये और आज के मौहाल में जो व्यक्ति अपने माता –पिता को वद्धाश्रम भेजते है , यह हमारे लिये एक अभिषाप है, इससे बचते हुये हमें माता –पिता को धन्यवाद करना चाहिये हमें धरती में लाने के लिये ।

Related to this topic: