Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

जनपद नई कप्तान श्रद्धा नरेन्द्र पाण्ड़ेय और जिलाधिकारी कपिल सिंह नें देखी यातायात व्यवस्था साथ ही स्वच्छता की बैठक Picks

सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के सम्बन्ध में जनपद कानपुर देहात के तहसील अकबरपुर के मुख्य चौराहे पर जनपद कानपुर देहात के जिलाधिकारी कपिल सिंह और कब्तान साहिबा श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के साथ एस.डी.एम. नीलिमा यादव सहित तमाम अधिकारियों के द्वारा आज लोगो को सड़क सुरक्षा और यातायात के नियमों के पालन के तहत एक तरफ जहां मोटर साइकिल वालो को टेलमेंट दिया गया और दूसरी तरफ उनसे यातायात के नियमों का पालन करने के सम्बन्ध में निवेदन किया गया ।

 

इस जागरूकता अभियान के तहत जिलाधिकारी और कप्तान साहिबा द्वारा अकबरपुर ओवरब्रिज के निचे दोपहिया वाहनो को निःशुल्क हेलमेट वितरित किया गया और साथ ही लोगो से यातायात के समय सावधानी पूर्वक गाड़ी चलाने की भी अपील की गयी । वहीं अपने मीडिया बाईट में पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्ड़ेय के द्वारा सभी से यातायात के नियमों का पालन करने की बात कही गयी ।

 

 जनपद कानपुर देहात के कलेक्ट्रेट सभागार में स्वस्छता के सम्बन्ध में जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में व मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थित में जिला स्वच्छता  समिति /जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक की गई  जिसमें जिलाधिकारी महोदय द्वारा  जिले के सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्ध के कार्य कराने एवं कचरा प्रबंधन सुदृढ़ करने व स्वच्छता के प्रतिजनजागरूकता बढ़ाने हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिये । इस कार्यक्रम में उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन . भी उपस्थित रही ।

Related to this topic: