Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

कानपुर देहात के प्रभारी मंत्री डा0संजय निषाद की पुखरायां में बाढ़ की समीक्षा बैठक Picks

उत्तर –प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार आज दिनांक -08/09/2025 को  जनपद कानपुर देहात के  प्रभारी मंत्री एवं  मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद  ने पुखराया तहसील भोगनीपुर  (कानपुर देहात) में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा बैठक की ।   मंत्री संजय निषाद के द्वारा  अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारू रखी जाए, लोगों की आवाजाही के लिए नावों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए तथा प्रभावित परिवारों के लिए चिकित्सा सुविधा, दवाइयों और राहत सामग्री तत्काल उपलब्ध कराई जाए।

                        उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए फसल सर्वेक्षण कार्य शीघ्रता से पूरा किया जाए, साथ ही सड़क एवं सिंचाई व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए । इसके साथ ही भोजन वितरण, राहत शिविर और आवश्यक सुविधाएँ समय पर पहुंचांने के लिये भी जोर दिया , ताकि कोई भी बाढ़ पीड़ित परिवार असहाय न रहे ।  मंत्री जी ने स्पष्ट किया कि माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा है कि बाढ़ पीड़ितों को तत्काल और पूर्ण सहायता मिले तथा राहत कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही  बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद  ने अपील की कि बाढ़ से प्रभावित लोग जिला प्रशासन द्वारा स्थापित आपदा प्रबंधन टोल-फ्री नंबर 1077 पर संपर्क करें। उन्होंने कहा कि “कोई भी बाढ़ पीड़ित स्वयं को अकेला न समझे, प्रशासन हर समय उनकी मदद के लिए तैयार है। सभी पीड़ित इस नंबर पर कॉल करके तुरंत सहायता प्राप्त कर सकते हैं।”

                        प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद  ने खुद भी बाढ़ पीड़ित बनकर जिला आपदा प्रबंधन के टोल-फ्री नंबर 1077 पर कॉल किया और पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस हेल्पलाइन पर आने वाली प्रत्येक कॉल का तुरंत संज्ञान लिया जाए और सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान एडीएम अमित कुमार , एसडीएम भोगनीपुर देवेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी समेत तहसीलदार डा0 प्रिया सिंह ,नायब तहसीलदार सूर्यप्रकाश  एवं नायब तहसीलदार अभिनव चतुर्वेदी ,   ब्लाक डेवलेपमेंट अधिकारी मलासा संजय , अधिशाषी अधिकारी मुसानगर नरेश सिंह, सी.एच.सी. देवीपुर विकास कुमार,  लेखपाल ज्ञानेश कुमार , संजीव सचान   अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहें।

Related to this topic: