Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

उत्तर -प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का स्वस्व उत्तर-प्रदेश की ओर एक कदम Picks

उत्तर –प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत उत्तर- प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एंव स्वास्थ मंत्री बृजेश पाठक द्वारा चिकित्सा विभाग के सभी अधिकारियों के साथ वीडियों   कॉन्फ्रेंस के द्वारा  प्रदेश के सभी मंड़लो के अपर निदेशक , चिकित्सा एवं स्वास्थ व सभी जनपद के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के साथ संवाद किया जिसमें उन्होने प्रदेश की स्वास्थ सेवाओं के सम्बन्ध मे सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया ।

प्रदेश में उत्तर –प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन से प्रेरित एवं उनकी मंशा के अनुरूप उत्तर –प्रदेश को कैसे स्वस्थ उत्तर-प्रदेश की ओर लाया जा सकता है और स्वस्थ उत्तर-प्रदेश की कल्पना को साकार किया जा सकता है ,इस अवसर पर प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री पार्थ सारथी सेन शर्मा जी एवं अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के द्वारा सभी जरूरतमंदो को सभी समय पर सही इलाज मिले इसके लिये भी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया , किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही ना बरती जाने की भी हिदायत दी गयी ।

अधिकारियों के द्वारा जानकारी मिली की सरकार एवं शासन , सरकार की प्रत्येक स्कीम को सही तरह से धरातल पर अमल में लाने पर हम लोग काम कर रहे है , और सभी को गुणवत्तापूर्वक लाभ पहुचाते हुये सरकार की स्कीम को धरातल पर लाया जायेगा ।

Photo source-facebook 

https://www.facebook.com/100044412070246/posts/1367720848051638/

Related to this topic: