Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

अबैध अतिक्रमण पर पी.डब्ल्यू डी और राजस्व की संयुक्त टीम ने की निशानदेही Picks

पीडब्ल्यूडी की निशानदेही से व्यापारियों की धनकन फिर से तेज हुई ।

पुखरायां । एक बार फिर पुखरायां में सरगर्मियों का बाजार तेज हो गया है , नगर पालिका पुखरायां के मुख्य मार्ग में रोज आये दिन जाम की समस्या बनी  रहती है । आय दिन कोई ना कोई अनहोनी जैसी सम्भावनायेंं बनी रहती है ।  आय दिन जाम की स्थिति के कारण यहां कहीं एम्बूलेंस फंस जाती है तो अन्य वाहन फंस जाने से आम जनता को तकलीफों का समाना करना पड़ता है।  पुखरायां व्यापारिक दृष्टि कोण से बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है । 

 

क्षेत्र के दर्जनों गांव की पुखरायां पर ही निर्भरता

इसी के चलते यहां पर कई व्यापारिक संस्थान होने की वहज से पुखरायां में क्षेत्र के दर्जनों गाँव के दैनिक दिन चर्या की आवश्यकता के लिये पुखरायां ही मुख्य स्थान है । स्थानीय लोगों का कहना है कि  यहां पर कई शोरूम वाले अपने शोरूम के बाहर फुटपाथ को किराये पर दिये हुये है , उनसे वो महीने का किराया लेते है । लोगों का कहना है कि नगर पालिका पुखरायां के कर्मचारियों की मिलीभगत से ही इस तरह की अव्यवस्था दिख रही है । पुखरायां के अनादि मिश्र ने कहा  कोई भी ग्राहक खरीरदारी करने आता है तो वह अपने वाहन तो रोड़ पर खड़ा करता है और फुटपाथ पर लगी दुकान से खरीददारी करता है जिससे जाम की समस्या हर 15-20 मिनट में रहती है । पुखरायां मुख्य तिराहा स्टेशन तिराहे में तो जाम हर 5 मिनट में लगता है ,यह बहुत ही गम्भीर विषय है ।

 

 

एसडीएम के आदेश पर पहुची पीडब्ल्यूडी टीम

फिलहाल कुछ लोगो के मन में तो दहशत है लेकिन कुछ लोगो का कहना है कि अरें जाने कितने बार निशान लगाये , कोई कार्यवाही थोड़ी होगी, यह सब दिखावा है। अब प्रशासन को यह देखना है कि अब इस पर क्या एक्शन सच में लिया जायेगा या यह केवल खाना पूर्ति होगी , ए.ई. पी0डब्ल्यू डी आशीष श्रीवास्तव नें बताया कि अभी उपजिलाधिकारी के आदेश पर राजस्व और नगर पालिका पुखरायां की संयुक्त टीम के साथ हम लोग  मेन रोड़ पुखरायां की  पी0डब्ल्यू डी की जगह नाप रहे है जिसमें अभी नाले से 25 फीट पर दोनों तरफ लाल पेंट से निशान लगा कर पी.डब्ल्यू की की जगह चिन्हांकित की जा रही है । वहीं इस प्रकरण पर एस.डी. एम. भोगनीपुर देवेन्द्र सिंह ने बाताया कि आई.जी.आर.एस में शिकायत हुई थी और अभी  हाइकोर्ट का भी आदेश हुआ है, अवैध अतिक्रमण को लेकर इस संयुक्त अभियान में   पी.बी. बैध जे.ए.ई. पी. डब्ल्यू डी कानूनगो सुमित कुमार, लेखपाल सचिन कटियार , लेखपाल संजीव सचान नगर पालिका के कर्मचारी आदि लोग मौजूद रहे ।

Related to this topic: