Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

अक्षय त्रितिया और भगवान श्रीपरशुराम जी की जयंती पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का मैनपुरी और कानपुर दौरा Picks

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का मैनपुरी दौरा 

रविवार जनपद मैनपुरी में जगत के पालनकर्ता भगवान श्रीविष्णु जी के छठे अवतार, पराक्रम, भक्ति एवं शक्ति के प्रतीक भगवान श्रीपरशुराम जी के जन्मोत्सव एवं भव्य शोभायात्रा कार्यक्रम के  उत्तर-प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक नें जनसमूह को संबोधित किया ।  इस अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की । इसी के साथ उन्होंने कहा कि  भगवान श्रीपरशुराम जी का जीवन हमें धर्म की रक्षा, अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और सत्य के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है ।

भगवान परशुराम के आदर्शोंं में चलने के लिये अपील की 

उनका त्याग, तपस्या और शौर्य भारतीय संस्कृति के अमूल्य आदर्श हैं, जो सदैव हमें राष्ट्र और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन हेतु प्रेरित करते हैं ।अपने जनता संबोधन में उन्होंने जनसमूह से भगवान परशुराम के आदर्शों में चलने की अपील की  और कहा कि हम सभी भगवान परशुराम जी के आदर्शों को आत्मसात कर एक सशक्त, समृद्ध और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें ।

 

कानपुर के दौरे में भी जन्मोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुये

उसके बाद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जनपद कानपुर में भगवान श्रीविष्णु जी के छठे अवतार, पराक्रम, भक्ति एवं शक्ति के प्रतीक भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित "जन्मोत्सव समारोह" में सम्मिलित होकर भगवान श्रीपरशुराम जी को नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।

source- https://www.facebook.com/100044412070246/posts/1546005056889882/?mibextid=rS40aB7S9Ucbxw6v

https://www.facebook.com/100044412070246/posts/1546095303547524/?mibextid=rS40aB7S9Ucbxw6v

Related to this topic: