Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

शिक्षक दिवस के मौके पर उत्तर-प्रदेश के शिक्षको को मिला कैशलेश ईलाज की सुविधा Picks

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के  शिक्षक दिवस के मौके पर देश के पूर्व राष्ट्रपति एस. राधाकृष्णन और महान शिक्षाविद  की जयंती पर आयोजित एक समाहरोह के दौरान उत्तर प्रदेश के शिक्षको को बड़ी सौगात देकर प्रदेश में सरकार के प्रति शिक्षको से विश्वास को और मजबूत करते हुये , उनके दिलो में अपनी एक छाप छोड़ी है ।

लखनऊ के लोकभवन में आयोजित इस समाहरोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें शिक्षको को कैशलेश चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराये जाने की बात कही और  उन्होने बताया कि इस योजना का लाभ शिक्षामित्रों एवं अनुदेशको को भी मिलेगा ।

मुख्यमंत्री  जी ने लोकभवन में हो रहे समारोह में 81 शिक्षको को सम्मानित करते हुये  कहा कि प्रदेश के लगभग नौ लाख परिवार इस योजना से लाभान्वित होगें , उन्होने बताया कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक के साथ- साथ वित्त पोषित विद्यालयो के शिक्षको को  कैशलेश उपचार की इस योजना का  लाभ मिलेगा और इसके साथ ही शिक्षा मित्र और अनुदेशक और रसोइयों को भी इस योजना के तहत लाभ प्राप्त होगा ।

उन्होने अपने इस सम्बोधन में कहा कि शिक्षामित्र एवं अनुदेशक के मानदेश को भी बढ़ाने के लिये एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गयी है जद्द ही इसकी रिपोर्ट आने पर इसका मानदेह भी बढ़ाया जायेगा । उन्होने इस कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग के 66 और माध्यमिक शिक्षा विभाग के 15 शिक्षको को सम्मानित किया इसी के साथ उन्होने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के 2,204 प्रधानाचार्यो  टेबलेट बितरण किया ।

इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से उत्तर –प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के साथ माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) गुलाब देवी , बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) संदीप सिंह , प्रभारी मुख्य सचिव एवं माध्यमिक शिक्षा एवं वेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ,महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा सहित प्रदेशभर से आये हुये तमाम शिक्षकगण सामिल रहे ।

photo source -youtube

Related to this topic: