Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

जिलाधिकारी कपिल सिंह नें प्रमाण पत्र और चेक बाट कर बच्चों का हौसला अफजाई किया Picks

कानपुर देहात । आज  दिनांक -22 दिसम्बर 2025 को  गुरूवार को कानपुर देहात के माती स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में राजकीय महाविद्यालय शहजादपुर अकबरपुर कानपुर देहात में आयोजित जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में पुखरायां स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां के विद्यार्थियों को जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त छात्रा कशिश कुशवाहा ,तृतीय स्थान प्राप्त शिवा साहू को प्रशस्ति पत्र एवं चेक प्रदान किया गया।एकल काव्य पाठ में तृतीय स्थान प्राप्त छात्रा आशी यादव ने चेक एवं प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

 

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती समारोह पर जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता एवं एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था । जिनके विजेताओं को आज भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की 101वीं जयंती पर जिलाधिकारी कार्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें प्रथम विजेता को रुपए 10 हजार की धनराशि एवं प्रमाण पत्र तथा तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को रुपए 2500 धनराशि की चेक एवं प्रमाण पत्र अकबरपुर से सांसद देवेंद्र सिंह भोले, जिला पंचायत अध्यक्ष  नीरज रानी , अकबरपुर से विधायक एवं राज्यमंत्री उत्तर-प्रदेश सरकार प्रतिभा शुक्ला, रसूलाबाद से विधायक पूनम संखवार, एवं जिलाधिकारी कपिल सिंह,अपर जिलाधिकारी  आदि के द्वारा उपलब्ध कराई गई । इस अवसर पर डॉ पर्वत सिंह, डॉ जितेंद्र कुमार मौजूद रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर हरीश कुमार सिंह ने सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related to this topic: