Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

जनपद स्तरीय नवाचार महोत्सव एवं नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम 2025 डायट में संपन्न Picks

जिले शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान  पुखरायां जनपद कानपुर देहात में शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने तथा नवीन प्रयोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिनांक 11/09/2025 में जनपद स्तरीय नवाचार महोत्सव एवं नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ गरिमामयी वातावरण में हुआ l जहाँ शिक्षा, समाज एवं विकास के विभिन्न आयामों पर विचार साझा करने हेतु प्रतिभागियों, शिक्षकों, अधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य श्री राजेश कुमार वर्मा जी एवं वरिष्ठ प्रवक्ता श्री पंकज यादव जी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर हार्दिक स्वागत किया गया। अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में शिक्षा में नवाचार, सृजनात्मकता तथा ज्ञान-विनिमय की आवश्यकता पर बल दिया।

इस नवाचार महोत्सव का मुख्य उद्देश्य शिक्षा प्रणाली में नवीनतम प्रयोगों एवं शिक्षण पद्धतियों का आदान-प्रदान करना है, ताकि शिक्षक एक-दूसरे के अनुभवों से सीखते हुए विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर सकें। साथ ही, नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षण कार्य में आई चुनौतियों और उनके समाधान पर विचार-विमर्श कर भविष्य की कार्ययोजना तैयार करना भी इस आयोजन का प्रमुख लक्ष्य है। कार्यक्रम में प्राइमरी स्तर एवं जूनियर स्तर पर तीन अलग अलग विषय श्रेणी में प्रतिभागी शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया l

 

कार्यक्रम के समापन अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी कानपुर देहात अजय कुमार मिश्र ने कहा कि यह आयोजन ने न केवल शिक्षकों और विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया, बल्कि जनपद स्तर पर शिक्षा में नवाचार की मजबूत नींव रखने का कार्य भी किया। निश्चय ही यह महोत्सव आने वाले समय में जनपद कानपुर देहात की शैक्षिक प्रगति में एक मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम नोडल जगदम्बा त्रिपाठी एवं अरुण कुमार ने किया l इस अवसर पर प्रवक्ता डॉ प्राची शर्मा, संतोष सरोज,डॉ अनुराधा पाल, डॉ अनिल जैन, अंजना यादव ,विपिन शांत आदि उपस्थित रहे l

source-Deit Kanpur Dehat

Related to this topic: