Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

भोगनीपुर सबरजिस्ट्रार  शशांक सिंह का विदाई समारोह Picks

अधिवक्ताओं ने दी भावभींन विदाई 

पुखरायां  । शुक्रवार को तहसील भोगनीपुर के सब-रजिस्ट्रार भोगनीपुर शशांक सिंह के विदाई समारोह का आयोजन हुआ । इस मौके पर बार एसोसिएशन भोगनीपुर के पदाधिकारियों ने उन्हें फूल माला पहना कर उनका अभिवादन किया , एंव भविष्य के लिये शुभकामनाएं प्रेषित की ।

पांच साल के कार्यकाल की सराहना 

उनके पांच साल के कार्यकाल को याद करते हुये , अधिवक्ताओं ने उन्हे दोबारा एआईजी के रूप में देखने की इच्छा व्यक्त की । वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार बाजपेयी ने उन्हें शुभकामनाए प्रेषित करते हुये कहा कि जब जब हम लोग आप के पास आये , आपने उसका निष्कर्ष निकाला । महामंत्री अनादि मिश्र ने सब-रजिस्ट्रार के अथक प्रयास से उपनिबन्धन कार्यालय की नई बिल्डिंग बनने की सराहना की । उन्होंने कहा की आप के प्रयास से सफल हो पाया है ।

 

 

अपनी पहली ज्वाइंन में शशांक सिंह ने 3 जून 2021 को भोगनीपुर में सबरजिस्ट्रार के रूप में पद भार ग्रहण किया । अधिवक्ताओं ने कहा उनका कार्यकाल बहुत ही शानदार रहा । इसी के साथ उन्होंने कहा कि हम लोगों को कभी लगा ही नही की वो एक अधिकारी है , सभी ने घर जैसा महसूस किया । सभी ने उन्हें उनकी नई नियुक्ति बहराइच सदर में मिलने पर बधाई देते हुये शुभकामनाए प्रेषित की ।

सब-रजिस्ट्रार ने  भी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया 

 

 

आखिरी में सबरजिस्ट्रार शशांक सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुये, सभी को धन्यवाद प्रेषित किया , एवं उन्होंने कहा कि आप सब से भी मैंने बहुत सी चीजे सीखी है । उन्होंने कहा कि इस दौरान निबन्धन में कई बदलाव हुये ,सभी के सहयोग से सारी चीजे आसानी से हो गयी । इस दौरान अध्यक्ष अखिलेश यादव , पूर्व अध्यक्ष बलवंत सिंह यादव , शान्तनु सचान , दिनेश मिश्र , रजनीश अग्निहोत्री , अभिषेक मिश्र , निर्वेश यादव , शशांक मिश्र सहित तमाम लोग उपस्थित रहे ।  

Related to this topic: