Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

पर्यावरण दिवस के मौके पर एक पेड़ मां के नाम के साथ हुआ वृक्षारोपण Picks

पर्यावरण दिवस में अवसर पर एक पेड़ मां के नाम

पुखरायां ।  शक्रवार को पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन रेंज कार्यालय भोगनीपुर में वृक्षारोपण  किया गया । इस मौके पर अधिकारियों ने सभी से एक  पेंड मां के नाम  से लगाने की अपील की  । जिसमें सभी अधिकारियों ने पेड़ लगाए । वन रेंजर स्वामीदीन चौधरी ने बताया कि हम सब लोग पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कर रहे हैं । इसी के साथ उन्होंने सभी से ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने की अपील की । उनका कहना है कि मानसून के पहले जितने ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाये । जिससे हम लोगों को स्वच्छ व स्वस्थ पर्यावरण  बना सके ।

उपक्षेत्रीय वनाधिकारी बबीता सिंह ने कहा कि हम लोग इस अभियान को तेजी से आगे बढ़ाए । उन्होंने कहा कि इस धरती का श्रंगार हम सब वृक्षों से करे ।  इसी के साथ उन्होंने लोगों से पार्यावरण संरक्षित करने एवं वन्यजीवों को सरक्षित करने की शपथ दिलाई । इस मौके पर सेक्शन अधिकारी अमरौधा शिप्रा सचान , कल्याणी मिश्रा बीट प्रभारी अमरौधा , सौरभ कुमार बीट प्रभारी मलासा  व प्रहलाद सिंह उपस्थित रहे ।

 

 

पर्यावरण दिवस नगर पंचायत अमरौधा के कर्मचारियों ने किया वृक्षारोपण

पर्यावरण के मौके पर नगर पंचायत अमरौधा के विभिन्न स्थानों में वृक्षारोपण किया गया । एक पेड़ मां के नाम से मुहिम के साथ वृक्षारोपण किया गया । अधिशाषी अधिकार नीति त्रिपाठी के निर्देशन में अमरौधा के कई स्थानों में वृक्षारोपण किया गया । नगर पंचायत ने शाहपुर स्थित एमआरएफ सेंटर , गौशाला  के आस -पास एंव जुलौठी  के गदाई सागर तालाब के पास वृक्षारोपण किया । 

इस मौके पर नगर पंचायत के कर्मचारियों  और सभासदों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया । जिसमें उन्होंने एक पेड़ मां के नाम की मुहिम के तहत पेड़ लगाये ।   अधिशाषी अधिकारी अमरौधा नीति त्रिपाठी ने बताया कि पर्यावरण के मौके पर हम लोग विशेष अभियान चला रहे है । हम लोग क्षेत्र के कई स्थानों में एक पेड़ मां के नाम से लगा रहे है । इससे मानसून के पहले पेड़ लगाने से वर्षा ऋतु में पौधे की ग्रोथ अच्छी हो जायेगी । इससे वातावरण भी शुद्ध हो जायेगा । इस मौके पर सभासद सुरेन्द्र कुमार , बड़े बाबू बृज किशोर श्रीवास्तव , गगन मिश्रा , अंकित , मनीष सविता , अतीक , अनिल , मिश्री लाल सहित कई लोग उपस्थित रहे ।

Related to this topic: