Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

डीएम कपिल सिंह ने की सभी विभागो की समीक्षा बैठक Picks

स्टाम्प , आबकारी सहित कई विभाग की समीक्षा बैठक हुई 

कानपुर देहात । बुधवार को मां मुक्तेश्वर सभागार में जिलाधिकारी कपिल सिंह की समीक्षा बैठक की गयी । इस बैठक में डीएम कपिल सिंह ने सभी अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिये निर्देशित किया ।समीक्षा बैठक में कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की  समीक्षा  की गई । डीएम कपिल सिंह ने स्टाम्प, आबकारी, वाणिज्यकर, परिवहन, विद्युत, वन, बाट-माप आदि विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति लाने के निर्देश दिए ।  उन्होंने तहसीलवार से  बड़े बकायेदारों पर कार्यवाही करने के लिये तथा लंबित राजस्व वादों व स्टाम्प वादों का प्राथमिकता से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के कहा ।

आईजीआरएस ,सीएम हेल्पलाइन पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निस्तारण

उन्होंने  आईजीआरएस,सीएम हेल्पलाइन, जनप्रतिनिधियों से प्राप्त संदर्भ व तहसील दिवस से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण, संतुष्टिपरक निस्तारण करने के निर्देश दिया । उन्होंने सभी अधिकारियों को प्रतिदिन 10 से 12 बजे तक जनसुनवाई करने तथा लोगो/शिकायतकर्ताओं से मधुर व्यवहार व संतोषजनक समाधान करने के निर्देश दिए । इस मौके पर एडीएम (वित्त एवं राजस्व ) दुष्यन्त कुमार मौर्य , एसडीएम भोगनीपुर देवेन्द्र सिंह सहित जिले के तमाम अधिकारी मौजूद रहे ।

Related to this topic: