Search

Smooth Experience

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

एएसपी संजय वर्मा की भावभीनी विदाई समारोह Picks

 

कानपुर देहात । भोगनीपुर में सीओ के पद पर तैनात रहे संजय वर्मा पदोंन्नति के बाद स्थानांतरण होने पर पुलिस लाइन माती में विदाई समारोह का आयोजन हुआ ।  उनका स्थानांतरण एएसपी, दक्षिणी जनपद बलिया के पद पर हुआ है ।

पुलिस अधीक्षक नें एएसपी संजय वर्मा की तारीफ

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रद्वानरेन्द्र पांडे ने संजय वर्मा के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल में कुशलता , निष्पक्षता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है । उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य और नए दायित्वों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी ।

अपने सरल स्वाभाव से उन्होंने भोगनीपुर में फरियादियों को एक सकारात्मक वातावरण दिया । जिससे फरियादी अपनी बाद पुलिस के बड़े अधिकारियों तक आसानी से पहुंचा सके । उन्होंने पुखरायां में कानून व्यवस्था को भी अच्छी तरह से सम्हाला ।

पुलिस लाइन में मौजूद रहे सभी अधिकारी 

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पांडे , अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद, सीओ अकबरपुर संजय सिंह, थाना प्रभारी भोगनीपुर सतीश सिंह,  थाना प्रभारी सट्टी कालीचरन , थाना प्रभारी मूसानगर रीना गौतम , चौकी इंचार्ज देवीपुर अतेन्द्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे । सभी ने उनके तारीफ करते हुये उन्हें बधाई प्रेषित की । 

source-https://x.com/i/status/2047012989937815566

Related to this topic: